Hanuman Chalisa

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा

Webdunia
शनिवार, 12 सितम्बर 2015 (12:18 IST)
अहमदाबाद। जम्मू-कश्मीर में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से मची तबाही तथा वहां हालिया हिंसक घटनाओं के बावजूद पर्यटन उद्योग वापस पटरी पर लौटने लगा है तथा इस वर्ष अगस्त तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


यहां एक पर्यटन मेले में जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेने आए राज्य के पयर्टन निदेशक आरके वर्मा ने शुक्रवार रात यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के तीनों क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर घाटी तथा लेह-लद्दाख में पर्यटकों की संख्या में इस वर्ष अगस्त तक पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा यह एक अच्छा संकेत है।

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में पिछले साल की विनाशकारी बाढ़ तथा हालिया हिंसक घटनाओं के बावजूद वहां भी पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन विभाग कई और कदम उठा रहा है जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़े और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

वर्मा ने बताया कि कई बार राज्य से सबंधित खबरों को नकारात्मक तरीके से पेश किए जाने का खामियाजा पर्यटन उद्योग को भुगतना पड़ता है, क्योंकि नकारात्मक छवि के कारण पर्यटकों के मन में डर पैदा होता है। इससे निपटने क लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने हाल में एक पेशेवर जनसंपर्क एजेंसी की सेवाएं ली है और इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर पर्यटन ने शुक्रवार को शाम यहां गुजराती पर्यटकों को लुभाने के लिए एक सांकेतिक रोड शो भी आयोजित किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कश्मीर से लौटे कई पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा किए। उनमें से अधिकतर का कहना था कि आम धारणा के विपरीत कश्मीर में पर्यटकों के लिए खतरे जैसी कोई बड़ी बात नहीं है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका