कश्मीर में सुरक्षाबल के शिविर पर हमला

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (00:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के बंकर पर हथगोला फेंका। 
       
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में सौरा क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल के एक बंकर पर हथगोला फेंका हालांकि उनका निशाना चूक गया और विस्फोट से कोई नुकसान नहीं हुआ।  विस्फोट की तेज आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इलाके में अलगाववादियों की हड़ताल में ढ़ील मिलने के बाद शाम छह बजे कुछ दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले थे। 
             
शहर के नरवारा और अन्य बाहरी इलाकों में आज दिन भर 'आजादी समर्थक' रैलियां आयाजित की गईं। अलगाववादियों ने लोगों को दिन में हड़ताल में भाग लेने और शाम 6 से सुबह 6 बजे तक सामान्य कामकाज करने का आह्वान किया है। 
कश्मीर में ताजा झड़पों में 40 लोग घायल :  कश्मीर घाटी में 'आजादी समर्थक' प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच ताजा हिंसक झड़पों में करीब 40 लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने हालांकि आज शाम यहां बताया कि कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण है। पिछले 24 घंटे में कथित रूप से पथराव करने वाले 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
बिजबेहरा में आजादी समर्थक रैली के आयोजन स्थल कानेलेवान की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद कर दी गई है और लोगों को वहां एकत्रित होने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है। 
            
आसपास के गांव के लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आयोजन स्थल की ओर मार्च शुरु कर दिया और जब सुरक्षाबलों ने उन्हें रोका तो झड़प शुरु हो गई। सुरक्षाबलों ने आजादी समर्थक नारे लगा रहे और पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।  
              
गांववालों ने सुरक्षाबलों पर लोगों को पीटने के अलावा मकानों की खिड़कियों के शीशे और वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। पुलवामा जिले के पंपोर और सम्बूरा में मकानों और अन्य संपत्तियों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को पेलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। झड़प में करीब 15 लोग घायल हो गए। दो घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।         
              
श्रीनगर के पुराने इलाके में चट्टबल क्षेत्र में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। बाहरी इलाकों में जूनीमार और कई अन्य स्थानों पर भी सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। अनंतनाग के चाडपुरा में भी सुरक्षाबल की कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख