जम्‍मू कश्मीर में बढ़ा ठंड का असर

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (16:46 IST)
श्रीनगर। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों के कई स्थानों पर पारा नीचे चले जाने के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। इससे पहले यहां 21 दिसंबर को रात में सबसे कम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि रात का तापमान मौसम की इस समयावधि के दौरान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 5 साल के बाद शहर में पहली बार जनवरी की रात में इतनी सर्दी रही है। 2012 में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
शुक्रवार रात ठंड के कारण शहर और अन्य जगहों पर पानी आपूर्ति पाइपों और यहां की मशहूर डल झील सहित विभिन्न जलाशयों में पानी जम गया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री नीचे सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में लेह शहर जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि नजदीकी शहर कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश, 3 लोगों की मौत, बिहार में बाढ़ जैसे हालात

Delhi : पहली कक्षा में एडमिशन को लेकर होगा बदलाव, अगले सत्र से लागू होगा यह नया नियम

इजराइली हमलों में 3 ईरानी कमांडर्स की मौत, हुती विद्रोहियों ने दी हमले की धमकी, अमेरिका ने रवाना किए B-2 बॉम्बर्स

UP : गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Air India Plane Crash : डीएनए से हुई 247 मृतकों की पहचान, 8 का नहीं हो सका मिलान, परिजनों को सौंपे 232 शव

अगला लेख