Hanuman Chalisa

सैकड़ों वाहन जम्मू से श्रीनगर रवाना, लेह राजमार्ग व मुगल रोड बंद

Webdunia
रविवार, 23 दिसंबर 2018 (19:25 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सैकड़ों वाहन रविवार सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना हुए। खराब मौसम और हिमपात के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओर से वाहनों के परिचालन को अनुमति दी गई है।
 
 
हिमपात और फिसलन के कारण दक्षिणी कश्मीर स्थित शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाला 86 किलोमीटर लंबा मुगल रोड और 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राजमार्ग पिछले 2 सप्ताह से बंद है।
यातायात पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ओर से यातायात के परिचालन की अनुमति दी है।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू से श्रीनगर तक हल्के और भारी दोनों तरह के वाहनों को कुछ पाबंदियों के साथ परिचालन की अनुमति दी गई है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक हुए हिमपात के मद्देनजर यातायात पुलिस ने परामर्श जारी किए हैं। यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले परिवहन नियंत्रण इकाई (टीसीयू) से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
 
यात्रियों को विभिन्न क्षेत्रों में टीसीयू से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इसके लिए जम्मू में 0191-2459048, रामबन में 9419993745 और श्रीनगर में 0194-2450022, 2485396 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाले 86 किलोमीटर लंबे मुगल रोड पर हिमपात के कारण कई फीट की बर्फ जम गई है।
 
उन्होंने बताया कि रोड पर यातायात शुरू होने के बहुत ही कम आसार हैं। सर्दी के 6 महीने हिमपात और हिमस्खलन के कारण यह मार्ग बंद रहता है। लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर हिमपात और बर्फ जमने से फिसलन बनी हुई है। यहां तापमान जमाव बिंदु से कम होने के कारण बर्फ हटाने में मुश्किल पेश आ रही है। यहां भी यातायात शुरू होने के बहुत ही कम आसार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख