Hanuman Chalisa

पुंछ में LOC पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (18:33 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए शुक्रवार को मोर्टार से गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें 2 महिलाओं समेत 3 नागरिक घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए भारी हथियार और 120 एमएम के मोर्टार बमों का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।
 
रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 8.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के स्वजियां सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर मोर्टार से गोले दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलाबारी में 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं की पहचान छप्परियां गांव की 19 वर्षीय तस्वीर अख्तर और 18 वर्षीय शबीना अख्तर के रूप में हुई है और छप्परियां-स्वजियां अग्रिम क्षेत्र में गनी मीर के मकान को नुकसान पहुंचा।
 
पाकिस्तानी सेना अक्सर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाती है इसलिए छप्परियां-स्वजियां इलाके के लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंकर बनाने की मांग कर रहे हैं। छप्परियां गांव के अब्दुल राशिद ने कहा कि हम सीमा के करीब जीरो लाइन पर रह रहे हैं लेकिन हमारे पास बंकर जैसी कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं है। पाकिस्तानी सेना ने गत शुक्रवार को दिगवार सेक्टर में अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

UP में 'तूफान' का तांडव, बरेली में टीन शेड समेत उड़ा शख्‍स, सामने आया खतरनाक वीडियो

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत

अगला लेख