Hanuman Chalisa

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में 1,400 से अधिक बंकर बनाए जाएंगे

Webdunia
सोमवार, 18 जून 2018 (22:48 IST)
श्रीनगर। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में 400 करोड़ रुपए की लागत से 14 हजार से अधिक बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास रहने वाले लोगों की जिंदगी की सुरक्षा करना है।
 
 
एक अधिकारी ने बताया कि इन बंकरों में 13,029 व्यक्तिगत बंकर होंगे और 1,431 सामुदायिक बंकर होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां समीक्षा बैठक के बाद कहा कि भारत सरकार ने 415.73 करोड़ रुपए की लागत से 14,460 बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी है ताकि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और आईबी के पास लोगों के जीवन की सुरक्षा की जा सके।
 
बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री नदीम अख्तर ने की जिसमें आईबी और एलओसी के पास सुरक्षा बंकर और बचाव स्थल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रवक्ता ने बताया कि सीमापार से गोलाबारी के दौरान आपातकालीन स्थिति में एलओसी और आईबी के पास बचाव स्थल भी बनाए जाएंगे। सड़क और भवन विभाग द्वारा बंकर बनाए जाने हैं जिसने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण के लिए जल्द ही डिजाइन-ब्योरा और निविदा जारी किए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख