बंद के बीच लगा जम्मू में दरबार

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (12:53 IST)
जम्मू।  राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में चक्काजाम, बंद के बीच सोमवार को राज्य सरकार के दरबार ने काम करना शुरू कर दिया। छ: महीने बाद जम्मू में दरबार खुलने के पहले दिन कड़े तेवर दिखाते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस व पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन कर सरकार पर हर क्षेत्र में नाकाम रहने के आरोप लगाए। 
 
धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने इन पार्टियों के कार्यकर्ताओं को सचिवालय की ओर कूच करने से रोका।  ऐसे हालात में सोमवार को सचिवालय पहुंची मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने साढ़े नौ बजे जम्मू कश्मीर पुलिस के गार्ड ऑफ निरीक्षण किया। पहले दिन मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने के साथ मंत्रियों से भी भेंट की। 
 
मुख्यमंत्री महबूबा ने दरबार खुलने के पहले दिन मीडिया से बातचीत नही की। अलबत्ता लोक निमार्ण मंत्री नईम अख्तर ने डायलाग के लिए केंद्र सरकार के वार्ताकार की नियुक्ति का स्वागत किया।
 
उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत की प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।  उन्होंने कहा कि इसमें समय लगेगा। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों, चेंबर ट्रेडर फेडरेडन व ट्रांसपोर्टरों के आह्वान पर सोमवार को जम्मू में बंद व चक्का जाम रहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सचिवालय की ओर कूच करने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। 
 
प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर के नेतृत्व में सुबह साढ़े दस बजे रेजीडेंसी रोड़ पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दीं। वरिष्ठ नेताओं शाम लाल शर्मा, रमण भल्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टीआरसी के पास रोक लिया। इस दौरान धक्का मुक्की के बीच कांग्रेस के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नेशनल कांफ्रेंस व पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख