Hanuman Chalisa

जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी, बर्फबारी के आसार

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (17:54 IST)
बनिहाल/ जम्मू। रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का मलबा साफ करने के लिए सोमवार को भी प्रयास जारी रहा, हालांकि मौसम विभाग ने इस सप्ताह के आखिर में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।--
ALSO READ: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हजारों यात्री फंसे
अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर डिगडोले में राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण सड़क के 150 मीटर हिस्से में मलबा फैल गया। इस कारण हजारों लोग राजमार्ग पर फंस गए। राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन के यातायात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेश शर्मा ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने वाली एजेंसियों के निरंतर प्रयासों के बावजूद सोमवार को राजमार्ग को यातायात के लिए खोलना शायद संभव नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि मलबा साफ करने का काम जारी है और जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबरदस्त भूस्खलन हुआ और जहां पर मलबा गिरा, वह क्षेत्र बहुत संकरा है। इस कारण से कुछ ही मशीनें वहां काम कर रही हैं।
 
शर्मा ने कहा कि मलबा साफ किए जाने के बाद यातायात की अनुमति देने के पहले सड़क की स्थिति और बगल की दीवार वगैरह का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजमार्ग के दोनों तरफ 2,500 से ज्यादा हल्के वाहन और ट्रक फंसे हुए हैं और यातायात सुगम करने के लिए सबसे पहले इन वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
 
कश्मीर के अधिकतर हिस्से और जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले हिस्से में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले इस राजमार्ग को गुरुवार को बंद कर दिया गया था। राजमार्ग को यातायात के लिए शनिवार को खोला गया था लेकिन रामबन सेक्टर में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन के बाद गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई।
 
उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र में सीमाई जिलों- पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड लगातार 6ठे दिन सोमवार को बंद रही। पीर की गली इलाके में भारी बर्फबारी के बाद सड़क को यातायात के लिए बंद किया गया था।
 
बहरहाल, मौसम विभाग ने 14-16 नवंबर के बीच जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्से और केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के कारगिल में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख