जावेद अख्तर ने कंगना की याचिका को खारिज करने का किया आग्रह

Webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (20:36 IST)
मुंबई। गीतकार जावेद अख्तर ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय से आग्रह किया कि अभिनेत्री कंगना रणौत की उस याचिका को खारिज किया जाए, जिसमें उन्होंने महानगर की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा शुरू की गई आपराधिक मानहानि कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की है।

उच्च न्यायालय में अपने वकील एनके भारद्वाज के मार्फत दायर जवाबी हलफनामे में अख्तर ने कहा कि उपनगर अंधेरी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने रणौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू करने में उचित प्रक्रिया का पालन किया है।

रणौत के वकील रिजवान सिद्दिकी द्वारा पिछले महीने दायर एक याचिका के जवाब में अख्तर ने जवाबी हलफनामा दायर किया है। रणौत ने याचिका में इस वर्ष शुरू की गई मानहानि कार्यवाही को चुनौती दी और कहा कि मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले में अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।

रणौत ने कहा कि मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ शिकायत में नामित गवाहों या शिकायतकर्ता का स्वतंत्र रूप से बयान दर्ज नहीं किया। इसने सिर्फ जुहू पुलिस की बातों पर भरोसा किया और उनके खिलाफ मामला शुरू कर दिया। जवाबी हलफनामे में कहा गया है कि अभिनेत्री के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने की शक्ति मजिस्ट्रेट को है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख