ओडिशा के पूर्व सीएम जेबी पटनायक का निधन

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2015 (09:43 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक का मंगलवार सुबह तिरूपति में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को आधी रात के करीब सीने में दर्द के चलते मंदिर नगरी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पटनायक ओड़िशा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। वह राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने तिरूपति गए थे।

ओड़िशा के राज्यपाल एस.सी. जमीर और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पटनायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में आज एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज ‘अक्षय तृतीया’ के शुभ अवसर पर निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

पटनायक का पार्थिव शरीर यहां लाया जा रहा है और उनका अंतिम संस्कार पुरी में किया जाएगा। (भाषा)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम