Hanuman Chalisa

हवा में उड़ने वाले 'जेट' के 100 कर्मचारी सड़क पर उतरे, सरकार से मांगी वित्तीय मदद

Webdunia
सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (23:23 IST)
बेंगलुरु। आर्थिक रूप से संकटों का सामना कर रही जेट एयरवेज के करीब 100 कर्मचारियों ने यहां प्रदर्शन करते हुए सरकार से हस्तक्षेप करने और विमानन कंपनी को वित्तीय मदद देने का अनुरोध किया।
 
कर्जदाताओं से आपात मदद नहीं मिलने के बाद जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल को अस्थायी रूप से परिचालन रोकने की घोषणा की थी जिससे कंपनी के 23,000 कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। हाथों में तख्तियां लिए कर्मचारी नारे लगा रहे थे। इन तख्तियों पर लिखा था- 'हमारे परिवार को बचाइए, जेट एयरवेज को बचाइए, हमें मत रुलाइए, उड़ने का एक मौका दो, हमको तुम न धोखा दो, उड़ने का एक मौका दो।' 
 
जेट एयरवेज के इंजीनियर मिलिंद पराडकर ने जेट एयरवेज को आर्थिक मदद करने की अपील की। कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें 3 महीने से वेतन नहीं मिला है और वे किसी तरह परिवार की जरूरतों की पूर्ति कर पा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

अगला लेख