शर्मनाक, झारखंड में भूख से तीन दिन में दो महिलाओं की मौत

Webdunia
मंगलवार, 5 जून 2018 (14:42 IST)
रांची। झारखंड में भूख से तीन दिन में महिलाओं की मौत हो गई। राज्य के चतरा जिले में 45 वर्षीय मीना मुसहर की कथित तौर पर भूख से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले चार दिनों से कुछ भी नहीं खाया था।
 
मीना मुसहर मूल रूप से बिहार की गया की रहने वाली थीं, लेकिन काफी समय से चतरा में ही रहती थीं। उसके बेटे गौतम ने बताया कि उसने और उनकी मां ने पिछले 4 दिनों से कुछ नहीं खाया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन इलाज और दवा के पैसे नहीं थे।
 
उन्होंने बताया कि वह अपने कंधे पर जब अपनी मां को लादकर अस्पताल ले गए तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को भी झारखंड के गिरीडीह जिले में भूख से महिला की मौत हो गई थी। जांच में पता चला था कि मृतका के घर में अन्न का एक दाना नहीं था। यह भी पता चला है कि मृतका के परिवार का कोई राशन कार्ड भी नहीं था। 
 
मौत के कारणों की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। इस बात की जांच की जाएगी कि डुमरी ब्लॉक के मंगलगद्दी गांव की रहनेवाली सावित्री देवी के पास राशन कार्ड क्यों नहीं था और उन्होंने इसके लिए आवेदन किया था या नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख