suvichar

जीतनराम मांझी का राजग को झटका, महागठबंधन में शामिल

Webdunia
बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (12:45 IST)
पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राजग का दामन छोड़ राजद-कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा की और कहा कि इसका विधिवत ऐलान जल्द किया जाएगा। 
 
मांझी ने यह घोषणा करने से पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव तथा लालू प्रसाद के विश्वासपात्र राजद विधायक भोला यादव से मुलाकात की थी।
 
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाराज चल रहे मांझी ने भोला यादव के आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम लोगों में बात हो गई है और हम महागठबंधन में जाएंगे और इसकी विधिवत घोषणा बुधवार रात 8 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर की जाएगी। मांझी ने कहा कि वे राजग से अलग हो गए हैं।
 
तेजस्वी ने कहा कि उन्हें मांझी के महागठबंधन में आने की खुशी है। यह पूछे जाने पर कि मांझी को राजग में जो सम्मान नहीं मिलने की बात कही जा रही है, वह क्या महागठबंधन में आने पर उन्हें मिलेगा? इस पर तेजस्वी ने कहा कि जो बातें उनसे हुई हैं, वे उनके विधिवत महागठबंधन में शामिल होने के समय प्रेस वार्ता के दौरान बता दी जाएंगी।
 
उल्लेखनीय है कि राजग में अधिक महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे मांझी ने आगामी 23 मार्च को बिहार से राज्यसभा की 6 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी से 1 व्यक्ति को राजग का उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग की थी।
 
उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर राजग नेतृत्व ने उनकी मांग को अनसुना किया गया तो पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बिहार में आगामी 11 मार्च को अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए राजग उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

अगला लेख