पुलिस ने नजीब की तलाश में खंगाला जेएनयू परिसर

Webdunia
सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (22:48 IST)
नई दिल्ली। करीब दो महीने से लापता छात्र नजीब का पता लगाने के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
             
 
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवीन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी ली। इस दौरान नजीब के छात्रावास, उसकी कक्षाओं और यहां तक की परिसर में स्थित सभी भवनों की छतों और खाली पड़े स्थानों में भी गहन छानबीन की गई। यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।
 
लाख कोशिशों के बावजूद अब तक नजीब का कोई सुराग नहीं मिलने और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर में गहन तलाशी शुरु की है। पुलिस नजीब को खोजने वालों के लिए पहले ही इनाम की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 दस लाख रुपए कर चुकी है। उच्च न्यायालय ने पुलिस को जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में भी नजीब की तलाश करने को कहा है।
         
नजीब की जेएनयू परिसर में 14 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ छात्रों के साथ कहासुनी हुई थी। इसके अगले दिन से ही वह लापता हो गया। तब से अब तक पुलिस नजीब की तलाश कर रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

अगला लेख