Hanuman Chalisa

जेएनयू छात्रा दुष्‍कर्म मामला : डीसीडब्ल्यू ने पुलिस से मांगी जांच संबंधी जानकारी

Webdunia
मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (13:00 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की द्वितीय वर्ष की छात्रा से बलात्कार मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर जांच की विस्तृत जानकारी मांगी है। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार, 21 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को अपनी दोस्त के घर से लौट रही थी जब कैब चालक ने रास्ते में उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उससे बलात्कार किया।

उसने कहा कि इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में एक पार्क में फेंक गया। खबरों में दावा किया गया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने मंदिर मार्ग से कैब ली थी और चालक बलात्कार करने के बाद करीब 3 घंटे तक गाड़ी इधर-उधर घुमाता रहा।

पैनल ने कहा, यह स्तब्ध करने वाली घटना है कि दिल्ली की सड़कों पर गश्ती दलों की कमी के कारण एक युवती के साथ बलात्कार हुआ। पैनल ने मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई, प्राथमिकी की प्रति, मामले में की गई पीसीआर कॉल के संबंध में जानकारी और पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगे समय सहित स्थिति रिपोर्ट मांगी है। उसने तीन घंटे के लिए कैब द्वारा लिए गए ‘रूट मैप’ की एक प्रति और सभी पुलिस चौकियों, नाकों, पीसीआर स्टेशन पॉइंट्स की जानकारी भी मांगी है। पैनल ने नौ अगस्त तक सभी सूचनाएं मुहैया कराने को कहा है।

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख