Hanuman Chalisa

बेकाबू स्कार्पियो ने पत्रकार समेत दो को रौंदा, लोगों ने लगाई आग

Webdunia
सोमवार, 26 मार्च 2018 (11:45 IST)
आरा। बिहार में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में नहसी टोला के समीप बेकाबू स्कॉर्पियो ने रविवार को मोटरसाइकल सवार पत्रकार समेत 2 लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पत्रकार नवीन कुमार अपने एक मित्र के साथ गड़हनी बाजार से बगवा जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देकर भाग रहे स्कॉर्पियो को लोगों ने घेर लिया और आग के हवाले कर दिया। हालांकि स्कॉर्पियो का चालक किसी तरह फरार हो गया। मृतक नवीन एक दैनिक समाचार-पत्र के पत्रकार थे जबकि दूसरे की पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में की गई है जो बगवा के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो से टक्कर लगी है, वह गड़हनी पंचायत के पूर्व मुखिया की है। मृत पत्रकार के परिजनों ने एक पूर्व मुखिया पर हत्या का आरोप लगाते हुए संबंधित थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस मामले में एसआईटी ने पूर्व मुखिया के पति को गिरफ्तार किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख