Hanuman Chalisa

छोटा शकील का सहयोगी दिल्ली में गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2017 (14:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई लेखक तारिक फतह को निशाना बनाने की साजिश रचने के आरोप में गैंगेस्टर छोटा शकील के सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पीएस कुशवाहा ने बताया कि जुनैद चौधरी को 7 और 8 जून की दरम्यानी रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद सड़क से गिरफ्तार किया गया। हालांकि डीसीपी ने इस साजिश के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया, वहीं नाम न जाहिर करने के शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौधरी लेखक को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। फतह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। यद्यपि फतह दिल्ली में नहीं थे लेकिन शकील का सहयोगी यहां रेकी करने के लिए आया था।
 
चौधरी को पिछले साल छोटा शकील द्वारा भेजे गए हवाला पैसे और हथियार के साथ 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था लेकिन 4 महीने बाद ही वह जमानत पर छूट गया। ये लोग उस समय हिन्दू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणी की हत्या की योजना बना रहे थे।
 
चौधरी ने फिर से शकील से संपर्क किया लेकिन बाद में जमानत रद्द होने के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। बाद में वह दोबारा जमानत पर रिहा हुआ और एक बार फिर शकील के संपर्क में आया। चौधरी ने बाद में दिल्ली में गैंगेस्टर की गतिविधियां शुरू कर दीं। फिलहाल अभी उससे पूछताछ हो रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

अगला लेख