dipawali

यातायात चालान कानून व्यवस्था को बढ़ावा देते हैं : न्यायमूर्ति मनमोहन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (23:19 IST)
Traffic Challan News : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन ने शुक्रवार को कहा कि यातायात चालान कानून की गरिमा को बहाल करके और आम आदमी के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाकर कानून के शासन को बढ़ावा देते हैं। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा, और इन नियमों का उद्देश्य क्या है? यह सिर्फ राज्य को समृद्ध बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारी सड़कें सुरक्षित हों। न्यायाधीश राजधानी में ट्रैफिक चालान के लिए शाम की अदालतों के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।
 
वह राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक चालान के लिए शाम की अदालतों के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू भी मौजूद थे। न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, वास्तव में इस परियोजना का उद्देश्य कानून के शासन को बढ़ावा देना है। हम कैसे कह सकते हैं कि यह कानून के शासन को बढ़ावा देता है? यह कानून के शासन को बढ़ावा देता है क्योंकि जब कोई उल्लंघन करता है, तो उसे चालान जारी किया जाता है।
ALSO READ: राजस्थान के डिप्टी सीएम के बेटे पर लगा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 7 हजार का जुर्माना
उन्होंने कहा, यदि उस चालान को कचरे की टोकरी में फेंक दिया जाता है, तो यह दर्शाता है कि राज्य और न्यायिक प्रणाली कमजोर है, यह निष्क्रिय है। प्रणाली में गंभीर विसंगति है। उन्होंने कहा कि शाम की अदालतों के होने से यह सुनिश्चित होगा कि प्रणाली में जारी किए गए सभी चालानों को दर्शाया गया और लोग उनका अनुपालन कर रहे हैं।
 
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा, इसके जरिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कानून की गरिमा बहाल हो। लोग नियमों का पालन करेंगे। और इन नियमों का उद्देश्य क्या है? यह सिर्फ राज्य को समृद्ध बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारी सड़कें सुरक्षित हों।
ALSO READ: दिल्ली में ओखला अंडरपास यातायात के लिए क्यों हुआ बंद, जानिए वजह
उन्होंने कहा, ये चालान क्यों काटे जा रहे हैं? यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारी सड़कें सुरक्षित हों, हमारा आम आदमी सड़क पर यात्रा करते समय सुरक्षित रहे। न्यायमूर्ति मनमोहन के अनुसार, पश्चिमी देशों में पुलिस ने यातायात उल्लंघन करने वालों पर नजर रखकर प्रभुत्व हासिल किया और अपनी उपस्थिति दिखाई। उन्होंने कहा, आप समझ सकते हैं कि राज्य केवल वहां की यातायात पुलिस की बदौलत ही शक्तिशाली है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया फोन, गाजा पीस प्लान को लेकर दी बधाई, ट्रेड डील पर भी हुई बात

11 अक्टूबर को लॉन्च होगी ‘पीएम धन-धान्य योजना, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया किसानों का कैसे होगा फायदा

MP को मुंबई के इंटररेक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य

मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल

अयोध्या में घर में फटा सिलेंडर, 3 बच्चों सहित 5 की मौत

अगला लेख