Hanuman Chalisa

कबड्डी खिलाड़ी रोहित मुंबई में गिरफ्तार, पिता ने दिल्ली में किया समर्पण

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (15:25 IST)
नई दिल्ली/ मुंबई। पत्नी की कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार को शुक्रवार को मुंबई में हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके पिता ने दिल्ली में समर्पण कर दिया।
 
रोहित की पत्नी ललिता ने इस सप्ताह के शुरू में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी आत्महत्या के लिए अपने पति रोहित और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नौसेना में काम करने वाले रोहित को शुक्रवार दोपहर को मुंबई में हिरासत में ले लिया।
 
रोहित के पिता विजय सिंह ने भी शुक्रवार को दोपहर राष्ट्रीय राजधानी के नांगलोई पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित के पिता से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक विजय को बर्खास्त किया जा चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि ललिता ने 17 अक्टूबर को नांगलोई स्थित अपने पिता के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट और ऑडियो-वीडियो मैसेज बरामद हए जिनमें उसने अपने ससुराल वालों पर मामूली बातों के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया था। संदेश के अनुसार रोहित ने उसे अपने जीवन से दूर चले जाने को भी कहा था।
 
पुलिस ने रोहित और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने रोहित और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस दल गठित किए थे। ललिता की कथित आत्महत्या और मामला दर्ज होने के बाद रोहित के माता-पिता कंझावला में स्थित अपना घर छोड़कर नदारद हो गए थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख