राकेश धर द्विवेदी को काका साहब कालेलकर सम्मान

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (10:24 IST)
Rakesh Dhar Dwivedi : शासकीय सेवा में कार्यरत लखनऊ निवासी राकेश धर द्विवेदी को उनके साहित्य में योगदान के लिए काका साहब कालेलकर राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की गई है। साहित्य सेवा के लिए चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। 
 
गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की अध्यक्ष कुसुम शाह, विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल प्रभाकर, वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकर्मी प्रसून लतांत, साहित्यकार सदानंद कविश्वर, साहित्यकार अंजू खरबंदा और पुष्प शर्मा मौजूद थे। 
 
द्विवेदी ने बीते एक दशक में अपनी लेखनी से पाठकों और श्रोताओं के बीच विशिष्ट पहचान बनाई है। आकाशवाणी के दिल्ली और लखनऊ केंद्र में द्विवेदी कई बार काव्य पाठ कर चुके हैं। इसके अलावा आजतक साहित्यिकी और विश्व पुस्तक मेले में भी उन्होंने दस्तक दी है। उनका लेखन से गहरा जुड़ाव है। पर्यावरण, जल संरक्षण और गौरेया पर लिखी उनकी कविताएं चर्चित रही हैं। वहीं बाघ संरक्षण पर अंग्रेजी में निकलने वाली पत्रिका में भी इनकी हिंदी कविता प्रकाशित हुई। 
 
द्विवेदी की कंकरीट के जंगल, तीन साझा कहानी संग्रह, दस साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें साहित्य में योगदान के लिए मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के कार्यक्रम पचमढ़ी (2016) में सम्मानित किया। कविता ‘नदी कुछ सोच रही’ को भी प्रतिपल काव्य सम्मान मिल चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

bharat bandh : 9 जुलाई को बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आंगनवाड़ी और ये सेवाएं ठप रहेंगी, जानिए कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल

अगला लेख