चील-कौओं की तरह प्रदेश को नोंच-नोंच कर खा रही कमलनाथ सरकार, शिवराज का बड़ा हमला

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (13:27 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस में मचे घमासान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला है। शिवराज ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में घमासान से आज प्रदेश की जनता परेशान हो गई है। उन्होंने प्रदेश की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह सरकार चलने लायक नहीं है। 
ALSO READ: आज अपने पापों से मर रही है कांग्रेस, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला
प्रदेश में जिस तरह के कारनामे हो रहे है उससे प्रदेश का विकास रुक गया और प्रदेश को बर्बाद होते देख मेरे साथ प्रदेश की जनता परेशान है और उसके मन में गुस्सा है।
 
शिवराज ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार चील और कौओं की तरह प्रदेश को नोंच –नोंच कर खा रही है। शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि आज कांग्रेस के विधायक ही बता रहे है कि कौन मंत्री कैसे पैसा खा रहा है, किसके ट्रांसफर में कौन पैसा ले रहा है, कौन रेत और गिट्टी लूट रहा है,ऐसा राज प्रदेश ने कभी नहीं देखा, अब प्रदेश में लूट की कमाई में हिस्सेदारी पर झगड़े हो रहे है। 
शिवराज ने बिना दिग्विजय का नाम लिए हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश को लूट रहे है। शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल करते हुए पूछा कि वह बताए कि वह किस मुंह से सरकार चला रहे है यह बताए। शिवराज ने इसके साथ ही कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी को भी कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि मैडम सोनिया गांधी की ड्यूटी है कि वह देश के बताए कि ऐसी लूट को रोकने के लिए कुछ करेगी या नहीं करेगी या लूट के हिस्से में नीचे से उपर तक भागीदारी है।  
 
शिवराज ने कहा कि उनकी भगवान से प्रार्थना है कि वह प्रदेश की रक्षा करें और अगर हालात नहीं सुधरे तो पार्टी सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख