Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (23:46 IST)
Kangana Ranaut News : भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शनिवार को आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के प्रति कांग्रेस की नरमी के कारण वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अभिनेत्री से नेता बनीं रनौत ने कहा कि संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक बड़े पैमाने पर भूमि हड़पने के मुद्दे का समाधान करेगा। रनौत ने वक्फ विधेयक के पारित होने का स्वागत किया और दावा किया कि आजादी से पहले ही वक्फ बोर्ड के गठन के पीछे एक बड़ी साजिश थी। इसका खामियाजा आज भी पूरा देश भुगत रहा है।
 
मंडी निर्वाचन क्षेत्र के मझवाड़ इलाके में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रनौत ने वक्फ विधेयक के पारित होने का स्वागत किया और दावा किया कि आजादी से पहले ही वक्फ बोर्ड के गठन के पीछे एक बड़ी साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका खामियाजा आज भी पूरा देश भुगत रहा है।
ALSO READ: कुणाल कामरा एकनाथ शिंदे मामले में नहीं थमा बवाल, क्या बोलीं कंगना रनौत?
भाजपा सांसद ने दावा किया कि नया कानून बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के मुद्दे का समाधान करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के नाम पर बड़े पैमाने पर जमीन हड़पी गई हैं। रनौत ने दावा किया कि भ्रष्टाचार बहुत है और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है।
ALSO READ: ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को साफ कर रहे हैं। रनौत ने कहा, कोई भी व्यक्ति, समुदाय या संगठन कानून से ऊपर नहीं हो सकता और यह विधेयक वक्फ बोर्ड को कानून के दायरे में लाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख