Biodata Maker

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (23:25 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि (शनिवार) से राज्य के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू हुआ, जिसका समापन रविवार को होगा। श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जनपदों के देवालयों/मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी की गईं। ख़ुद मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया।
 
निवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार शनिवार दोपहर से प्रारंभ हुए अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति रविवार को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी।
ALSO READ: अयोध्या से धनुषकोडी तक ये हैं श्रीराम के पौराणिक स्थानों पर स्थित 10 मंदिर
बयान के अनुसार शनिवार से हर जनपद में मंदिरों और देवालयों में अखंड रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ। इसमें राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर, बरेली, मिर्जापुर, आगरा, झांसी समेत सभी जनपदों में यह आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जनपदों के देवालयों/मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी की गईं। ख़ुद मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया।
 
मुख्यमंत्री ने विगत दिनों एक बैठक में कहा था कि देवीपाटन मंदिर बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम मिर्जापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित होने चाहिए।
ALSO READ: श्रीराम राज्य महोत्सव: कहां तक थी राम राज्य की सीमा?
योगी ने यह हिदायत दी थी कि कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग भी कराई गई। सभी देवालयों में पेयजल व छाजन की भी पुख्ता व्यवस्था रही। नगरों और गांवों में मंदिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष जोर रहा। अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ, तुलसीपुर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का भी हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी शक्ति पीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण की गोशाला में गाय को गुड़ खिलाया।  (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख