देश पर वर्तमान में शासन करने वाले अंग्रेजों के साथ चाय पे चर्चा किया करते थे : कन्हैया कुमार

Webdunia
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (09:44 IST)
बिहार शरीफ। भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में वर्तमान में सत्तासीन लोग देश की आजादी से पहले के अंग्रेजों के साथ 'चाय पे चर्चा' किया करते थे और अब वे अपने विभाजनकारी रणनीति के तहत सांप्रदायिकता को हवा देने में व्यस्त हैं।
ALSO READ: बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला
सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ अपनी राज्यव्यापी 'जन-गण-मन यात्रा' के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक जिला नालंदा में कन्हैया ने कहा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा, जो जुल्म होते सुनते और देखते रहे, पर खामोश और उदासीन रहे।
 
उन्होंने कहा कि हमें अपने सामने आने वाली समस्या की गंभीरता का एहसास करना चाहिए। पूरे राष्ट्र को हिन्दू बनाम मुस्लिम बहस में धकेला जा रहा है और यह ब्रिटिश राज को बहुत पसंद था, जब वे सत्ता में थे। कन्हैया ने दावा किया कि 1947 में हमने जो आजादी हासिल की थी और आजादी के 3 साल बाद लागू हुआ संविधान दोनों आज दांव पर हैं।
 
नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र और आरएसएस पर अंग्रेजी सत्ता के साथ निकटता का आरोप लगाते हुए कन्हैया ने कहा कि याद रखें कि जो केंद्र में सत्ता में हैं, उनकी विशेषता अंग्रेजों से मेल खाती है और जब देश के बाकी लोग स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने में व्यस्त थे तो वे अंग्रेजों के साथ 'चाय पे चर्चा' किया करते थे। कन्हैया की यह 'जन-गण-मन' यात्रा 27 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ समाप्त होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख