Kanpur Shootout : विकास दुबे पर इनामी राशि बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए, मप्र में भी अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 6 जुलाई 2020 (14:14 IST)
कानपुर/भोपाल। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्‍त से बाहर है। कानपुर पुलिस की कई दर्जन टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर इनाम राशि बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दी है। पहले यह राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की गई थी।

खबरों के अनुसार इस मामले में लापरवाही बरतने में 3 और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस भी अलर्ट पर है। मध्यप्रदेश के DGP विवेक जौहरी ने प्रदेश की पुलिस को अलर्ट किया है।

पुलिस को आशंका है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश की राजस्थान सीमा से ग्वालियर, मुरैना की तरफ से प्रदेश में घुसने की कोशिश कर सकता है। मध्यप्रदेश की पुलिस ने सीमाओं में चेकिंग बढ़ा दी है।
 
आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने समाचार चैनल पर कहा कि कानपुर के प्रमुख स्थानों पर विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए हैं।

अग्रवाल ने बताया कि कानपुर की 40 थानों की 25 टीमें विकास दुबे की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस ने बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर के मकान को जमींदोज कर दिया है। उसके घर से भारी मात्रा में असलहा बारूद मिला है। पुलिस ने उसके घर की दीवारों में चुने हुए हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने विकास के बैंक खातों को सीज कर उसके संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।

साजिश सामने आई तो आगे की कार्रवाई : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षकों - कुंवरपाल तथा कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं। ये सभी चौबेपुर थाने में तैनात थे। तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और अगर जांच के दौरान उनकी भूमिका या साजिश सामने आई तो उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि तीनों पुलिसकर्मी चौबेपुर के थाना प्रभारी विनय तिवारी के साथ विकास दुबे के घर बुधवार को गए थे। स्थानीय कारोबारी राहुल तिवारी की शिकायत पर पुलिस वहां दबिश देने गई थी। राहुल को विकास दुबे ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा था।
 
जब तिवारी ने बीचबचाव की कोशिश की तो दुबे ने कथित रूप से उनका मोबाइल छीनकर उनके साथ भी बदसलूकी की थी। उसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई और फिर पुलिस घर से चली गई। मुठभेड़ की वारदात के बाद विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख