Hanuman Chalisa

कानपुर ट्रेन धमाका : पुलिस को मिला धमकी भरा पत्र

Webdunia
गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (00:07 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में भिवानी-कालिंदी एक्सप्रेस की सामान्य बोगी के शौचालय में बुधवार शाम बम धमाका हुआ। इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस को मौके से धमकी भरा पर्चा मिला है।
 
कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्रा ने बताया कि भिवानी-कालिंदी एक्सप्रेस के द्वितीय सामान्य डिब्बे के शौचालय में विस्फोट हो गया। यह धमाका तब हुआ जब ट्रेन कानपुर सेंट्रल जाते वक्त बराजपुर स्टेशन के पास पहुंच रही थी।
 
चंद्रा ने बताया कि धमाके की वजह से ट्रेन के शौचालय का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में घटनास्थल से पुलिस को हाथ से लिखा पर्चा मिला है। पर्चे की लिखावट बहुत खराब है लिहाजा उसकी पूरी बात पढ़ी नहीं जा पा रही है, लेकिन इतना जरूर है कि उसमें धमकी भरी बातें लिखी गई हैं।
 
इस सवाल पर कि क्या यह जैश ए मोहम्मद का कारनामा हो सकता है, अपर पुलिस महानिदेशक ने इससे इंकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद रेलगाड़ी के सभी डिब्बों की सघन तलाशी ली जा रही है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।  (Photo courtesy: ANI) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख