Hanuman Chalisa

कपिल मिश्रा ने मांगी योगेंद्र-प्रशांत से माफी, कहा...

Webdunia
रविवार, 21 मई 2017 (12:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने काफी पहले पार्टी से निकाल दिए गए दो बड़े नेताओं प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पार्टी में पनप रही तानाशाही के खिलाफ जो आवाज उठाई थी, उस पर गौर नहीं करके उन्होंने बहुत बड़ी गलती की।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके चार-पांच खास करीबी नेताओं पर फिर तीखा हमला करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि पार्टी को इन लोगों ने हाईजैक कर रखा है। उन्होंने इस मौके पर प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव से माफी मांगते हुए कहा कि मैं शर्मिंदा हूं, आप लोगों की बात पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, यह बड़ी गलती हो गई।
 
केजरीवाल जी के इशारे पर मैंने आप लोगों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने इसके साथ ही पार्टी के दो नेता संजय सिंह और आशुतोष के रूस दौरे का खुलासा किया और पार्टी में पनप रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं से आवाज उठाने का आह्वान किया। 
 
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि आशुतोष और संजय सिंह के रूस दौरे को शीतल सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा प्रायोजित किया गया था। उन्होंने इस शख्स को केजरीवाल द्वारा संरक्षण दिए जाने की बात की और कहा कि केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि वह इस व्यक्ति को जानते है या नहीं। उन्हें यह मालूम है कि नहीं कि यह व्यक्ति  हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का कारोबार करता है।
 
कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का करीब 400 करोड़ का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में शामिल कंपनियों के शीतल से संबंध रहे हैं।
 
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में बनी पहली सरकार के शासनकाल में ही इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ तो फिर क्या वजह रही कि दूसरी बार आप की सरकार बनने पर भी शीतल की कंपनी को दिए ठेके रद्द नहीं किए गए। यह शीतल ही है जो आप के नेताओं को विदेश की सैर करा रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घोटाले में शामिल कंपनियों से जुड़े कई लोग हवाला कारोबार में भी संलिप्त हैं।

कपिल मिश्रा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री केजरीवाल से नौ सवालों का जवाब चाहते हैं। अगर वह नहीं देते तो फिर उन्हें खुद ही ये बाते सार्वजनिक करनी पड़ेगी जैसा कि उन्होंने आज संजय सिंह और आशुतोष के बारे में किया है।
 
कपिल मिश्रा ने आप के पांच नेताओं के विदेश जाने के बारे में केजरीवाल से पहले भी सवाल किया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से कई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद भी जब मुख्यमंत्री की ओर से कुछ नहीं कहा गया तो उन्होंने अब खुद ही खुलासे करना शुरु कर दिया है।
 
उन्होंने इन नए खुलासों के साथ ही आप के कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार मुक्त और केजरीवाल मुक्त दिल्ली बनाने का आह्वान किया और कहा कि जैसा आंदोलन सामजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में शुरु हुआ था, वैसा बहुत मुश्किल से संभव होता है। ऐसे में उस आंदोलन की अलख जगाए रखने की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की है। हमें इस आंदोलन को नए रूप में खड़ा करना है इसलिए मैंने 'लेट्स क्लीन अप मूवमेंट' शुरु किया है।
 
उन्होंने इस आंदोलन में शामिल होने के लिए लोगों से एक खास नबंर पर मिस्ड कॉल करने का आग्रह किया और कहा कि ऐसे बहुत सारे कॉल आने के बाद वह एक बैठक बुलाएंगे जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
 
मिश्रा द्वारा केजरीवाल और उनके कुछ करीबी नेताओं पर लगाए गए ताजा आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

अगला लेख