Hanuman Chalisa

बलात्कार मामले में निर्माता करीम मोरानी ने किया आत्मसमर्पण

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (15:01 IST)
हैदराबाद। नवोदित अभिनेत्री के साथ बलात्कार के आरोपी बॉलीवुड फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने बीती रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने मोरानी की अग्रिम जमानत को हैदराबाद उच्च न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के फैसले को बरकरार रखा था जिसके बाद मोरानी ने यह कदम उठाया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मोरानी के आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। (एलबी नगर) पुलिस उपायुक्त एम. वेंकटेश्वर राव ने कहा कि मोरानी ने मध्यरात्रि के करीब हयातनगर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 
 
कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 5 सितंबर को हैदराबाद उच्च न्यायालय ने मोरानी की अग्रिम जमानत को निचली अदालत द्वारा इस आधार पर रद्द किए जाने के फैसले को सही ठहराया था कि मोरानी ने यह बात अदालत से छिपाई थी कि वे टू जी घोटाले में आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं और कई माह जेल में भी रह चुके हैं।
 
आरोप हैं कि मोरानी ने जुलाई 2015 से जनवरी 2016 के बीच दिल्ली की एक महिला का शोषण किया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील तस्वीरें लीं। महिला (25) ने इस वर्ष जनवरी में हयातनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद निर्माता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
 
तेलंगाना की सत्र अदालत ने 30 जनवरी को मोरानी को प्रारंभ में अग्रिम जमानत दे दी थी लेकिन बाद में अदालत को जब यह बताया गया कि मोरानी ने अपनी जमानत याचिका में यह तथ्य छिपाया है कि वे टू जी घोटाले में आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं और कई माह जेल में भी रह चुके हैं तो अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। (भाषा)

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख