कर्नाटक की राजनीति में 'राहु काल', राज्यपाल ने फैसला रोका

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2018 (13:16 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में उठापटक के बीच खबरें आ रही हैं राज्य में भाजपा की सरकार बन सकती है। राज्यपाल फिलहाल इस बारे में कोई भी फैसला लेने से इसलिए बच रहे हैं क्योंकि फिलहाल राहु काल चल रहा है। 
 
गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा नेता येदियुरप्पा ने राज्यपाल वजूभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को ही सरकार बनाने का न्योता देने जा रहे हैं। लेकिन, फिलहाल (12 से 2 बजे) के बीच का समय राहु काल का है, इसलिए राज्यपाल कोई भी निर्णय लेने से बच रहे हैं। इस काल में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता।
 
राहु काल  का समय और उससे बचने के उपाय
 
माना जा रहा है सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल भाजपा को ही पहले सरकार बनाने का न्योता देंगे। चूंकि कांग्रेस और जनता दल एस का गठबंधन चुनाव बाद का है, इसलिए राज्यपाल उन्हें बुलाने के लिए बाध्य नहीं है। यदि चुनाव पूर्व गठबंधन होता तो पहला अवसर गठबंधन को ही दिया जाता। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख