कर्नाटक : येदियुरप्पा सरकार ने जीता विश्वास मत

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (12:02 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को यहां विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। येदियुरप्पा के विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के आर. रमेश कुमार ने विश्वास मत ध्वनिमत से पारित होने की घोषणा की।
 
राज्यपाल ने येदियुरप्पा को शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद विश्वास मत हासिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। मुख्यमंत्री ने आज विश्वास मत प्रस्ताव रखने की बात कही, क्योंकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को वेतन सुनिश्चित करने के लिए 31 जुलाई से पहले महत्वपूर्ण वित्त विधेयक पारित किया जाना है।
 
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से रविवार को बागी 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद सदन के 224 सदस्यों की संख्या घटकर 207 रह गई थी और पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए 105 का आंकड़ा चाहिए था जिसे आसानी से हासिल कर लिया गया। 
 
सिद्धारमैया ने लगाई भाजपा को फटकार : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया ने भाजपा को विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार के कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) गठबंधन के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले की आलोचना करने पर कड़ी फटकार लगाई। पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को विश्वास प्रस्ताव हासिल करना था।
 
सिद्धारमैया ने आज यहां विधानसभा सत्र शुरू होने से सवाल उठाया कि भाजपा पार्टी के सदस्य नहीं होने के बावजूद भाजपा क्यों बुरा महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्तारूढ़ दलों के विधायकों को लुभाने के लिए ‘ऑपरेशन कमल’ चलाया और जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने की साजिश रची। इसी कारण बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया और जिसका लाभ भाजपा को मिला।
 
उन्होंने कहा जब हम इस घटनाक्रम के बारे में देखते है तो यह स्पष्ट होता है कि भाजपा की मदद के लिए 17 बागी विधायकों ने अपनी सीट छोड़ दी थी। यह कुछ नहीं है लेकिन भाजपा ने इस पर साजिश रची है। उन्होंने कहा बागी विधायकों के लिए यह कड़वा सबक है,  क्योंकि वे अब 2023 तक चुनाव नहीं लड़ सकते।
 
विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा : बीएस येदियुरप्पा सरकार के कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को बहुमत हासिल करने के बाद अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस और जनता दल (एस) सरकार के पिछले सप्ताह पतन के बाद येद्दियुरप्पा राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
 
राज्यपाल वजू भाई वाला ने येदियुरप्पा को 31 जुलाई तक सदन में बहुमत सिद्ध करने का निर्देश दिया था।येदियुरप्पा ने आज सदन में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया और इसके बाद अध्यक्ष श्री कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सदन में विश्वास मत की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कुमार ने अपना इस्तीफा उपाध्यक्ष कृष्णा रेड्डी को सौंप दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : भुज एयरबेस पर जवानों से मिलेंगे राजनाथ, विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में गर्मी से बुरा हाल, उत्तराखंड में बारिश के आसार, IMD अलर्ट

पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने की शांति के लिए बातचीत की पेशकश, क्या है भारत का जवाब?

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

अगला लेख