कर्नाटक में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल वजुभाई नए मंत्रियों को दिलाएंगे शपथ

Webdunia
शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (13:31 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की 6 महीने पुरानी गठबंधन सरकार में शनिवार शाम लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। राज्यपाल वजुभाई वाला शाम 5.20 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के मुताबिक दो मंत्रियों रमेश जारकिहोली (नगर प्रशासन) और आर. शंकर (वन एवं पर्यावरण) को हटाया जा सकता है।


सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल वजुभाई वाला शाम 5.20 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सतीश जारकिहोली, एमबी पाटिल, सीएस शिवल्ली, एमटीबी नागराज, ई. तुकाराम, पीटी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आरबी थिम्मारपुर को मंत्री बनाया जाएगा।

यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नामों को मंजूरी दिए जाने के अगले दिन जारी किया गया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार रात पार्टी के कर्नाटक प्रभारी सचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव और उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर राव के साथ बैठक के बाद इन नामों को मंजूरी दी थी।

हालांकि कांग्रेस की सत्ता साझेदार जद (एस) इस कैबिनेट विस्तार का हिस्सा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक वह संक्रांति के बाद अपने हिस्से के नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। मई में दोनों दलों के बीच हुए सत्ता साझीदारी के लिए हुए समझौते के मुताबिक कांग्रेस के हिस्से में 6 और जद (एस) के हिस्से में 2 मंत्रिपद बचे हैं। यह कर्नाटक सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं

बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का काम जोरों पर, 7.38 करोड़ गणना फार्मों का हुआ वितरण

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ इन मुद्दों पर चर्चा

तेजस्वी यादव ने किया दावा, महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस

इजराइली हवाई हमले में 14 फिलिस्तीनियों की मौत, भोजन की तलाश में निकले 10 अन्य लोग भी मारे गए

अगला लेख