Hanuman Chalisa

कर्नाटक के डांस बार से 38 लड़कियों को छुड़ाया, निर्वस्त्र नाचने के लिए कर रहे थे मजबूर

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2019 (19:32 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की सीसीबी पुलिस ने शुक्रवार को एक बेंगलुरु के डांस बार पर छापा मारकर 38 लड़कियों को छुड़ाया और अवैध गतिविधियों में संलप्ति बार मैनेजर एवं ग्राहकों सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि छापे के दौरान उन्होंने पाया कि ग्राहक लड़कियों को उत्पीड़न करते हुए पैसे का लालच देते हुए कपड़ों के बिना नाचने के लिए उकसा रहे थे। इसके लिए ड्रेस कोड बनाया गया था।
 
शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविकांता गौड़ा की अगुवाई में सीसीबी की टीम ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर डांस बार के मैनेजर लक्ष्मीकांत और कैशियर शंकर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 1 लाख रुपए भी जब्त किए गए है। कॉटनपेट पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
 
एक अन्य छापे में श्री बालाजी मेंबर्स क्लब में अवैध रूप से डेट गेम के लिए 63 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दांव पर लगाए गए 26 हजार रुपए और जुआ खेलने के विभिन्न रंगों के 3,226 टोकन जब्त किए गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका

सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

अजाक्स विवाद का हुआ पटाक्षेप,चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष

अगला लेख