सीएम बोम्मई ने की घोषणा, कर्नाटक सरकार रामनगर में बनाएगी भव्य राम मंदिर

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (16:35 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के रामनगर जिले के रामदेवरा बेट्टा (पहाड़ी) पर एक 'भव्य' राम मंदिर बनाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोप्पल जिले में अंजनाद्री पहाड़ी के लिए बेहतर पर्यटक सुविधाएं तैयार की जाएंगी और विभिन्न कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। अंजनाद्री पहाड़ी को भगवान हनुमान की जन्मभूमि माना जाता है। बोम्मई ने भी कहा कि सरकार अगले 2 साल में 1,000 करोड़ रुपए खर्च कर विभिन्न मंदिरों और मठों के लिए विकास एवं जीर्णोद्धार अभियान चलाएगी। उनके पास वित्त विभाग भी है।
 
उन्होंने विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा कि रामनगर के रामदेवरा बेट्टा में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। रामनगर वोक्कालिगा बहुल पुराने मैसूर क्षेत्र का हिस्सा है और माना जाता है कि यह भाजपा का गढ़ नहीं है। कर्नाटक में इस साल मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
रामनगर जिले के प्रभारी मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने पिछले साल दिसंबर में बोम्मई से आग्रह किया था कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर रामदेवरा बेट्टा में एक मंदिर के निर्माण के लिए एक विकास समिति गठित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि रामदेवरा बेट्टा को 'दक्षिण भारत के अयोध्या' के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र में जिला जजों के साथ शूद्र जैसा व्यवहार, हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पहले लोकसभा में आएगा

LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर, ट्रंप और मेलोनी को छोड़ा पीछे

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

अगला लेख