कर्नाटक के मंत्री गुंडू राव के बिगड़े बोले, कहा सावरकर मांस खाया करते थे और गौवध के खिलाफ नहीं थे

कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना सूअर का मांस खाते थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (17:03 IST)
Gundu Rao's controversial statement about Savarkar : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव (Dinesh Gundu Rao) ने दावा किया है कि हिन्दुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर (Savarkar) मांस खाया करते थे और वे गौवध के खिलाफ नहीं थे। राव ने कहा कि महात्मा गांधी एक शाकाहारी व्यक्ति थे और हिन्दुत्व के प्रति उनकी दृढ़ आस्था थी कि लेकिन उनके कृत्य अलग थे। वे एक लोकतांत्रिक व्यक्ति थे।ALSO READ: राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ी, भाषण में किया था वीर सावरकर का अपमान
 
यहां एक कार्यक्रम में बुधवार को उन्होंने कहा कि सावरकर एक चितपावन ब्राह्मण थे और वे मांस खाया करते थे। वे एक मांसाहारी व्यक्ति थे तथा गौवध के खिलाफ नहीं थे। इस लिहाज से वे आधुनिक थे। मंत्री ने दावा किया कि कुछ लोग कहते हैं कि वे गौवंश का मांस भी खाया करते थे। एक ब्राह्मण के रूप में वे मांस खाया करते थे और मांसाहार का खुलेआम समर्थन करते थे। उनकी यही सोच थी। राव ने कहा कि महात्मा गांधी एक शाकाहारी व्यक्ति थे और हिन्दुत्व के प्रति उनकी दृढ़ आस्था थी कि लेकिन उनके कृत्य अलग थे। वे एक लोकतांत्रिक व्यक्ति थे।ALSO READ: क्या रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर की ऑस्कर में हुई एंट्री? FFI अध्यक्ष ने बताई सच्चाई
 
जिन्ना सूअर का मांस खाते थे : उन्होंने कहा कि एक अन्य ध्रुव (पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली) जिन्ना थे। वे कट्टर इस्लामिक व्यक्ति थे। वह शराब पीते थे और कहा जाता है कि वे सूअर का मांस भी खाते थे, लेकिन दो राष्ट्र सिद्धांत और राजनीति के बाद वह प्रतिष्ठित मुस्लिम नेता बन गए। लेकिन जिन्ना रूढ़िवादी नहीं थे, बल्कि सावरकर रूढ़िवादी थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को मिलेगा करारा जवाब, इसराइल ने दी चेतावनी, पलटवार का बनाया यह प्‍लान

झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की जनसंख्या घट रही : नरेंद्र मोदी

पान मसाला खाकर सड़क पर थूकने वालों की खैर नहीं, नितिन गडकरी ने दिया यह अनोखा सुझाव

ईरान के बाद हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर क्या बोला भारत?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइबर हमले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया बड़ा खतरा

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में भूचाल, BSE पर 10 लाख करोड़ बर्बाद

युवा कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर दिया स्पष्टीकरण, तस्कर तुषार गोयल को 2022 में ही निष्कासित कर दिया था

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का जेल से बाहर आना संयोग या चुनावी रणनीति

सुप्रीम कोर्ट ने Mahadev betting app मामले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी को दी जमानत

भेड़िये की दहशत के बीच डीएफओ का स्पष्टीकरण, बोले भेड़िया नहीं बल्कि लकड़बग्घा है

अगला लेख