कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा का इस्तीफा, कॉन्ट्रैक्टर पाटिल ने खुदकुशी से पहले लगाया था रिश्वत का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (21:10 IST)
बेंगलुरु। कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल की खुदकुशी के मामले में कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा एफआईआर दर्ज होने के बाद शु्क्रवार शाम मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
 
दरअसल, कॉन्ट्रैक्टर पाटिल ने खुदकुशी से पहले आरोप लगाया था कि उन्होंने जो काम किए थे, उसका भुगतान करने के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी। पाटिल ने इस मामले में ईश्वरप्पा का नाम लिया था। ईश्वरप्पा ने गुरुवार को कहा था कि वह शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। शुक्रवार शाम मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई से मिलकर ईश्वरप्पा ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। 
 
फिर मंत्री बनूंगा : ईश्वरप्पा ने कहा कि वे इस मामले में बेदाग होकर निकलेंगे और एक बार फिर मंत्री बनेंगे। उन्होंने यह बात यहां समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बताई, जो उनके बेंगलुरू रवाना होने से पहले उनसे इस्तीफा नहीं देने के लिए नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक अग्नि परीक्षा है, उनके खिलाफ आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों ने उनके खिलाफ षडयंत्र रचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में एग्री टूरिज्म को मिले बढ़ावा : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

समय रैना और Ranveer Allahbadia की कंट्रोवर्सी पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

3 टॉवर, 12 मंजिल, अस्पताल, लाइब्रेरी-कैंटीन, 300 कमरे, 150 करोड़ से तैयार हुआ RSS का नया दफ्तर 'केशव कुंज'

PM मोदी और एलन मस्क की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

मणिपुर में CRPF के जवान ने कैंप में की फायरिंग, 2 की मौत, 8 घायल

अगला लेख