Hanuman Chalisa

कर्नाटक में पुलिसकर्मी की मौत : पत्नी को मिलेगी 50 लाख रुपए अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (19:48 IST)
Karnataka Policeman Death Case : राज्य सरकार ने 4 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए पुलिस उपनिरीक्षक परशुराम की पत्नी को 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने का निर्णय किया है। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने यह घोषणा की।
 
परमेश्वर ने बुधवार को मामले की सीबीआई जांच कराने कि मांग खारिज करने के बाद सीआईडी से ​​जांच कराने पर सहमति जताई। उपनिरीक्षक की पत्नी श्वेता एनवी ने इस संबंध में यादगीर से कांग्रेस विधायक चन्नारेड्डी तन्नूर और उनके बेटे पंपनागौड़ा तन्नूर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति का स्थानांतरण रुकवाने के लिए रेड्डी और उनके बेटे ने 30 लाख रुपए मांगे थे जिसके चलते वह अवसाद में थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली। श्वेता ने आरोप लगाया कि पैसे न देने पर तैनाती के सात महीने के भीतर ही उनके पति का तबादला कर दिया गया।
ALSO READ: शशि थरूर ने की कर्नाटक सरकार के फैसले की आलोचना, नौकरी आरक्षण विधेयक को बताया असंवैधानिक
गृहमंत्री ने कोप्पल जिले के सोमनाल गांव में शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात के बाद कहा, हम उन्हें (उपनिरीक्षक) वापस नहीं ला सकते, लेकिन परिवार को सांत्वना देना मेरा कर्तव्य है। यह मेरे लिए भी एक क्षति है। वह दलित समुदाय से एक ईमानदार अधिकारी थे।
 
परमेश्वर ने बताया कि उन्होंने उपनिरीक्षक की पत्नी को गृह विभाग में नौकरी की पेशकश की है, लेकिन उन्होंने गुलबर्गा विद्युत आपूर्ति कंपनी (जीईएससीओएम) में नौकरी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
ALSO READ: कर्नाटक में बढ़ रहे डेंगू के मामले, भाजपा नेता ने की सरकार से यह मांग
मंत्री ने बताया कि उनके विभाग और राज्य सरकार की ओर से परिवार को विशेष अनुदान के रूप में उनकी पत्नी को 50 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। परमेश्वर ने कहा कि पुलिस विभाग में पैसे लेकर तबादले नहीं होते और अगर किसी का समय से पहले तबादला होता है तो उसके पास कर्नाटक प्रशासनिक न्यायाधिकरण (केएटी) में जाकर स्थगन लेने का विकल्प होता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

इतना गर्म कैसे हो गया यूपी का बांदा जिला?

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

अगला लेख