करवाचौथ पर पतियों को पहनाएं हेलमेट...

अवनीश कुमार
लखनऊ। इस समय उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद यातायात पुलिस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वह भी ऐसे काम के लिए जिसे सुनकर आप भी मुरादाबाद यातायात पुलिस की तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे।
 
एक तरफ जहां यातायात नियमों का पालन आम जनमानस नहीं करता है और ज़रा सी भूल उसके लिए मौत का कारण बन जाती है। इन सबको देखते हुए मुरादाबाद की यातायात पुलिस ने अब करवाचौथ का सहारा लिया है।
 
आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या किया है, जिसमें आम जनमानस शायद जिस बात को आसानी से नहीं समझ पा रहा है, वह शायद करवाचौथ के दिन समझ जाए। इसके लिए यातायात पुलिस ने महिलाओं का सहारा लिया है। दरअसल, मुरादाबाद यातायात पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगवाए हैं। जिसमे महिलाएं एक हाथ में छलनी से करवा चौथ के चांद को निहार रही हैं तो दूसरे हाथ में पूजा की थाली में हेलमेट रखा हुआ है। 
 
इसका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि इस अवसर पर महिलाओं की बात मानते हुए यातायात नियमों का पालन उनके पति करने लगें और हेलमेट का प्रयोग सर्वप्रथम हो जाए। जैसे ही यह पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच रहे हैं तो लोग मुरादाबाद यातायात पुलिस के इस काम की सराहना कर रहे हैं। 
 
एसएसपी मुरादाबाद ने बताया कि इस पहल से हो सकता है कि बिना हेलमेट के चलने वालों को कुछ फर्क पड़े और वह हेलमेट पहनना शुरू कर दें। इस पहल का मकसद लोगों को जागरूक करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख