Hanuman Chalisa

कश्मीर में पुलिसवाला बना आतंकवादी!

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2017 (12:18 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 4 रायफलों के साथ फरार हुआ कांस्टेबल आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) में शामिल हो गया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां निवासी कांस्टेबल सईद नावीद मुस्ताक शनिवार शाम बडगाम के भारतीय खाद्य निगम के गार्ड रूम से 4 सेल्फ लोडिंग राइफल्स लेकर फरार हो गया था।
 
एचएम के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि नावीद उनके संगठन में शामिल हो गया है। पिछले 1 साल के दौरान दक्षिण कश्मीर में 50 से अधिक युवा इस संगठन में शामिल हुए हैं। पिछले साल जनवरी में अनंतनाग के बिजबेहारा में पुलिस उपअधीक्षक के निवास में तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) शकूर अहमद 4 राइफल्स लेकर अधिकारी के आवास से फरार हो गया था।
 
इसी तरह की पहले एक घटना में श्रीनगर में तत्कालीन सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी का सुरक्षाकर्मी पुलिस कांस्टेबल नजीर पंडित 2 एके-47 राइफल्स लेकर फरार हो गया था, हालांकि सुरक्षा बलों ने लूटे गए हथियारों को बरामद कर लिया था। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख