Hanuman Chalisa

घाटी में शीतलहर तेज हुई, सबसे ठंडा रहा गुलमर्ग

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2017 (14:42 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सर्द हवाएं चल रही हैं और बीती रात कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान बीते पांच वर्षों में जनवरी के माह में सबसे कम रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन की राहत के बाद, पिछले हफ्ते बर्फबारी के कारण कोकेरनाग को छोड़कर पूरी घाटी और लेह इलाके में रात का तापमान कई डिग्री नीचे चला गया। उत्तरी कश्मीर के लोकप्रिय पयर्टक रिसॉर्ट गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से लगभग पांच डिग्री कम है।
 
अधिकारी ने बताया कि जनवरी के माह में रिसॉर्ट का यह तापमान वर्ष 2012 के बाद से सबसे कम है। वर्ष 2012 में 13 जनवरी को गुलमर्ग में रात का तापमान सबसे कम शून्य से नीचे 16.5 डिग्री था। उसके बाद से, कल रात से पहले तक यहां का तापमान शून्य से नीचे 12.0 डिग्री से अधिक नीचे नहीं गया।
 
दक्षिण कश्मीर के पहाड़ी रिसॉर्ट पहलगाम में इस मौसम का रात का तापमान सबसे कम शून्य से नीचे 9.2 डिग्री दर्ज किया गया जो बीती रात के शून्य से नीचे 3.2 डिग्री के मुकाबले छह डिग्री कम है। लद्दाख क्षेत्र के करगिल में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। यहां का तापमान शून्य से नीचे 12.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 
लेह में तापमान शून्य से नीचे 11.4 डिग्री, श्रीनगर का तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से नीचे 2.0 डिग्री रहा। कुपवाड़ा का तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री रहा। कोकेरनाग में तापमान में थोड़ा सुधार आया और पारा शून्य से नीचे 3.7 डिग्री से बढ़कर शून्य से नीचे 2.8 डिग्री पर दर्ज किया गया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

अम्बेडकरनगर की 899 ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, पेट्रोल-डीजल बचाने का ऐतिहासिक संकल्प

Ayushman yojana में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 200 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

अगला लेख