Hanuman Chalisa

कश्मीर में डीएसपी की हत्या के मामले में तीन और गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (14:12 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दूसरी  इस मामले में एसआईटी का भी गठन किया गया है ताकि जांच में तेजी लाई जा सके। 
 
पंडित की गत 22 जून की रात को मस्जिद के बाहर उस समय पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी जब वह मस्जिद के भीतर से आने वाले लोगों की तस्वीरें ले रहे थे। इसी दौरान उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई और भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भीड़ ने लाठियों से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी।
 
इस मामले में दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि तीन लोगों को रात गिरफ्तार किया गया और सात लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने बताया कि यह अधिकारी इन्हीं लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत

Live : हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 की मौत

Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

अगला लेख