Hanuman Chalisa

कश्मीर में घुसपैठ नाकाम, एक आतंकवादी मरा

Webdunia
सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (11:51 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम किया तथा कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे जवानों को तड़के तंगधर सेक्टर में बालखादिया चौकी के पास से सीमा के अंदर आतंकवादियों के घुसपैठ की भनक लगी। 
सेना ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। आखिरी समाचार मिलने तक आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है।
 
सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की खोज में गहन तलाशी अभियान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
 
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए हाल में कुपवाड़ा की अग्रिम इलाकों का दौरा की थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

अगला लेख