Hanuman Chalisa

कश्मीर जेल से पाकिस्तानी नंबरों पर होता था संपर्क

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (07:38 IST)
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित उप-कारागार से 14 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनका प्रयोग बंदियों द्वारा कथित रूप से व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से संपर्क रखने में किया जाता था।
 
जिन कैदियों से यह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं उनमें उग्रवाद और पथराव के आरोप में जेल में बंद लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिन पहले ही कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहा है।
 
बारामुला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इम्तियाज हुसैन ने कहा, 'कारागार अधिकारियों को संदेह था कि जेल परिसर में कुछ कैदी मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने इसकी सूचना हमें दी। जेल और पुलिस अधिकारियों के संयुक्त अभियान में 14 मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामग्री मिली है।'
 
उन्होंने कहा, 'यहां कुछ उग्रवादी भी बंद हैं और हमने उनके पास से भी मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वे लोग व्हाट्सऐप का प्रयोग कर रहे थे और हम देख सकते हैं कि वे कुछ पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में भी थे...ऐसे में हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि यह बरामदगी उन बंदियों से हुई है जो पथराव और उग्रवाद के आरोप में बंद हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि पता चल सके कि उनका प्रयोग क्यों किया जा रहा था।
 
हुसैन ने कहा कि 10-12 बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही है कि आखिर यह सारा सामान जेल के भीतर कैसे आया, क्योंकि कारागार नियमों के अनुसार इन्हें अंदर लाने की अनुमति नहीं है।
 
राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को संसद में कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर में युवाओं को उकसाने तथा मुठभेड़ स्थल पर फंसे आतंकवादियों की मदद के लिए उन्हें (युवाओं को) पथराव के लिए वहां भेजने की खातिर सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

हत्यारी गर्मी : सिर्फ 5 दिन की 'लू' से हो सकती हैं 30000 मौतें, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें

Top News 3 June: अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग, कर्नाटक में शिवकुमार राज; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

अगला लेख