Hanuman Chalisa

कश्मीर में आतंकी हमला विफल, 3 आतंकवादी ढेर

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2017 (20:08 IST)
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में अलर्ट सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकवादी हमले को विफल कर दिया और इस दौरान हुए मुठभेड़ में अब तक 3 विदेशी आतंकवादी मारे गए।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नतीश कुमार ने बताया कि उड़ी सेक्टर में कलगी गांव के समीप सुरक्षा बलों ने घुसपैठियों को रोका और उन्हें समर्पण करने के लिए कहा। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों भी गोलियां चलाईं।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ समाप्त हो गई है, लेकिन अंतिम सूचना मिलने तक तलाशी अभियान जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में 1 सैनिक और 3 नागरिक घायल हुए हैं तथा 2 मकानों को नुकसान पहुंचा है।
 
पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद्य ने यहां पुलिस-पब्लिक मेला कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अलर्ट सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को रोककर 18 सितंबर 2016 जैसे फिदायीन हमले की पुनरावृत्ति के प्रयास को विफल कर दिया। इस हमले में 18 सैनिक शहीद हुए थे और 20 अन्य घायल हो गए थे। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादी भी मारे गए थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

Meenakshi Natarajan : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन क्यों हुआ रद्द, कांग्रेस ने किया EC का घेराव, अब क्या होगा पार्टी का अगला कदम

मिसाइलें तैयार! भारत ने पहली बार तैनात किए 'रेडी-टू-फायर' परमाणु हथियार, दुनिया में खलबली

महंगाई, इम्पोर्ट ड्यूटी और पीएम की अपील, सूरत में सोने के व्यापार में 80% की भारी गिरावट, लोग शेयर बाजार की ओर मुड़े

यूपी में डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

अगला लेख