आप को बड़ा झटका, भाजपा की कौसर जहां बनीं दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (14:32 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता कौसर जहां को गुरुवार को दिल्ली हज समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। कौसर इस पद के लिए चुनी जाने वाली दूसरी महिला हैं। इसे राजधानी की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
उन्हें दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए 5 में से 3 वोट मिले। समिति में 6 सदस्य हैं। इनमें आप और भाजपा के 2-2, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश शामिल हैं। भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी समिति के सदस्यों में शामिल हैं।
 
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कौसर जहां की जीत पार्टी में मुसलमानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सुश्री कौसर जहां को दिल्ली हज कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। दिल्ली हज कमेटी में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी की जीत से साफ है कि अब मुस्लिम समुदाय भी देश के विकास की धारा, नरेन्द्र मोदी से जुड़ने को आतुर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख