एमसीडी उप चुनावों में आप की शानदार जीत, केजरीवाल ने दी मतदाताओं को बधाई

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (13:55 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के उप चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) के भारी जीत दर्ज करने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर ‘काम के नाम’ पर मतदान किया है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर ‘काम के नाम’ पर वोट दिया है। सबको बधाई। एमसीडी में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आप की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।'
 
उप मुख्यमंत्री एवं आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने इन उप चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'एमसीडी उप चुनावों में पांच में से चार वार्डों पर जीत हासिल करने पर आप कार्यकर्ताओं को बधाई। भाजपा के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले एमसीडी चुनावों में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।'
 
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों पर हुए उप चुनावों के आज घोषित नतीजों के अनुसार चार पर आप और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा का इन उप चुनावों में खाता भी नहीं खुल सका है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

चीन-ताइवान जंग की आहट, चीनी सेना ने किया युद्ध का अभ्यास

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया रजिस्ट्रेशन ऐप

अगला लेख