Hanuman Chalisa

केरल के 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, इर्नाकुलम जिले में भीषण बारिश का अनुमान

Webdunia
गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (22:25 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में अगले कुछ दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मजबूत होने के साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 3 जिलों इडुकी, पथानमथिट्टा और कोट्टायम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
 
इडुकी जिले में 18 से 20 जुलाई तक, पथानमथिट्टा और कोट्टायम जिलों में 19 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट 19 जुलाई के लिए जारी किया गया है, क्योंकि इर्नाकुलम जिले में भीषण बारिश होने का अनुमान है।
 
गौरतलब है कि रेड अलर्ट को तत्काल रक्षात्मक कदम उठाने की चेतावनी माना जाता है जिसके तहत संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालकर शिविरों में ले जाने और आपातकाल किट मुहैया कराने जैसे ऐहतियाती उपाय शामिल हैं।
 
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है। अन्य जिलों के लिए यद्यपि रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन इनमें भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
 
केरल और लक्षद्वीप के तट पर रहने वाले मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तर-पश्चिम से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण मछुआरों से ऐसा करने को कहा गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख