केरल के बजट में राज्य में 4 नए आईटी गलियारे और कन्नूर में नया आईटी पार्क प्रस्तावित

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (13:08 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के वित्तमंत्री केएन बालगोपाल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश किया और इसमें एक नया आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पार्क, 4 आईटी कॉरिडोर और 20 सैटेलाइट आईटी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। वित्तमंत्री ने कहा कि नया आईटी पार्क कन्नूर जिले में बनाया जाएगा और वहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने से उम्मीद है कि इस क्षेत्र की वृद्धि में मदद मिलेगी।

ALSO READ: छत्तीसगढ़ : लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, जानिए बजट में क्या हुए ऐलान
 
बालगोपाल ने बताया कि प्रस्तावित आईटी कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के समांतर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईटी पार्कों के विस्तार के लिए केरल अवसंरचना निवेश बोर्ड के जरिए कुल 100 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं वहीं भूमि अधिग्रहण की खातिर 1,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 
कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने और उससे अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के नियमन के लिए पिनराई विजयन की सरकार ने बजट में 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

महाकुंभ भगदड़ में मध्यप्रदेश के मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख की मदद, अब तक 5 की मौत

क्या अब सीबीआई करेगी महाकुंभ भगदड़ की जांच?

झूंसी का 'सच' क्यों छिपा रहा है कुंभ प्रशासन? प्रयागराज महाकुंभ की दूसरी भगदड़ का खुलासा!

LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

अगला लेख