MP : IGNTU में स्टाफ ने केरल के छात्रों पर किया हमला, CM विजयन ने की निंदा

Webdunia
रविवार, 12 मार्च 2023 (21:05 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मध्यप्रदेश स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) में राज्य के चार छात्रों पर कथित रूप से हमला किए जाने की रविवार को निंदा करते हुए इसे भयावह कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के खिलाफ उनकी पहचान पर आधारित बढ़ती शत्रुता को रोका जाना चाहिए।
 
कुछ समाचार रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्यप्रदेश स्थित इस विश्वविद्यालय के अमरकंटक परिसर में 10 मार्च को सुरक्षाकर्मियों ने केरल के चार छात्रों को कथित रूप से पीटा।
 
विजयन ने इन खबरों के मद्देनजर ट्वीट किया कि आईजीएनटीयू में केरल के छात्रों पर हमले की घटना भयावह है और हमारे देश में व्यक्तियों की पहचान के आधार पर उनके प्रति बढ़ती शत्रुता का विरोध करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। विश्वविद्यालय को दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और परिसर में सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
 
राज्यसभा के सदस्य और वाम नेता जॉन ब्रिटास ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की और इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी उत्तरदायित्व निभाया :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राजनाथ ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या थी नौसेना की भूमिका?

गवई ने दिलाई सुप्रीम कोर्ट के 3 न्यायाधीशों को शपथ, जजों की संख्या बढ़कर हुई 34

LIVE: अंकिता भंडारी मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में झूठा कॉल किया

अगला लेख