उपचुनाव में सपा, बसपा और अन्य दल रहेंगे बेदम- केशव मौर्य

यूपी के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का साक्षात्कार

विवेक त्रिपाठी
शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (14:17 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा समेत अन्य दल भाजपा के आगे बेहाल रहेंगे, ये सब बेदम हो जाएंगे।
 
योगी सरकार के ढाई वर्ष पूर होने पर मौर्य ने विशेष बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा मिलकर जब कुछ नहीं कर पाए, तो अब तो उनका गठबंधन भी नहीं बचा है। ये सभी दल प्रदेश में भाजपा के आगे बेहाल रहेंगे। इस चुनाव में ये सब बेदम हो जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर उपचुनाव में अपना कमल खिलाने जा रही है। ये पर्टियां पूरी तरह बिखर चुकी हैं। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात कर रहे थे और विपक्ष भेदभाव की, इसलिए जनता हमारे साथ खड़ी हुई।
 
साल 2016 के पहले केशव प्रसाद प्रदेश भाजपा में पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते थे, लेकिन स्वतंत्रदेव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने और कल्याण सिंह के सक्रिय राजनीति में वापस आने पर उन्होंने कहा, भाजपा पिछड़े वर्ग को महत्व दे रही है। हमारे यहां कार्यकर्ता के नाते सबको उत्तरदायित्व मिलता है। पार्टी योग्यता के हिसाब से चेहरा तय करती है। पार्टी में किसी का जातीय आधार नहीं देखा जाता। जैसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ पिछड़े वर्ग नेता नहीं हैं, वह 130 करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही केशव प्रदेश की 23 करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं।
 
मौर्य ने कहा, भाजपा में जाति-पाति नहीं, बल्कि योग्यता और कार्य के हिसाब से प्राथमिकता मिलती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। यह कोई सामान्य बात नहीं है। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना कुछ दिया है, इतने कम समय में दिया है। यह बहुत बड़ी बात है।
 
मुख्यमंत्री ने विभागों की जांच करने की बात कही है, यह जिक्र करने पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार है। वह हमारे मुखिया हैं। विभागों में पारदर्शिता लाने का और उसमें सुधारात्मक कदम उठाने के लिए ऐसे निर्णय होते हैं। वह किसी भी विभाग में जांच करा सकते हैं। इसका स्वागत किया जाना चाहिए। हम लोग योगी जी के नेतृत्व में टीम भावना से काम कर रहे हैं।
 
सहयोगी दलों को भाजपा में भाव न मिलने पर केशव ने कहा, पार्टी जैसी स्थित देखती है, वैसा ही निर्णय लेती है। जो हमारे साथ थे, वे साथ ही रहेंगे। जो न रहने का व्यवहार करते हैं, वे छोड़कर चले जाते हैं। हमारे दल में सबका स्वागत होता है। केशव ने कहा कि मैं पहले से अधिक सक्रिय हूं। आगे आने वाले समय में और अधिक सक्रिय रहूंगा। मेरी सक्रियता में कहीं कोई कमी नहीं आएगी।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा, ढाई वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। खासकर सड़क के मामले में तो जितना ज्यादा काम हुआ है, उतना सपा-बसपा मिलकर 15 सालों में न कर पाई होंगी। इन दोनों पार्टियों की सरकारों से दस गुना बेहतर काम हमने किया है।
 
उन्होंने कहा, हमने सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। ई-टेंडर की शुरुआत की है। नवीनत तकनीक का प्रयोग किया। हर्बल और प्लास्टिक का प्रयोग करके रोड बनाई जा रही है। ब्लॉक को तहसील से और तहसील को जिले से जोड़ा गया है। पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है।
 
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ स्टेट हाइवे तक सीमित नहीं रहे। 25 सालों से जिन ग्रामीण सड़कों जिनकी ओर किसी ने देखा नहीं, उनका भी जीर्णोद्धार कराया गया है। 2001 की जनगणना में जिन ग्रामों की आबादी 250 थी, जो सड़क मार्गों से नहीं जुड़े थे, उन्हें भी जोड़ा गया है। ये ऐसी उपलब्धियां हैं जो आने वाली पीढ़ी अपने जिले, गांव और प्रदेश का व्यापक विकास देखेंगे।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों के नाम पर सड़कें बन रही हैं। सड़क के उद्घाटन के समय शिलापट्‍ट पर मेधावी छात्र का नाम लिखा रहेगा। एक सड़क का नाम एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ रखा गया है।
 
उन्होंने कहा, गड्ढा मुक्त को लेकर सरकार अभी भी अभियान चला रही है। इसके लिए विरोधियों ने भी हमें सराहा है। हमने निगरानी एप बना रखा है। व्हाट्सएप ग्रुप में जो समस्या आ रही है, उसे भी देखा जा रहा है। गड्ढा मुक्त अभियान से बहुत सारे लोगों को हमने राहत पहुंचाई है। वर्तमान कुल 86 रेल उपरिगामी पथ पर कार्य चल रहे हैं।
 
केशव ने कहा कि ढाई वर्ष पूरे होने पर उप्र में 80 नई स्टेट हाइवे बनाने जा रहे हैं। जो आने वाले समय में विकास में मील का पत्थर साबित होगा। हर सड़क बनाने से पहले कहां अस्पताल है, कहां क्या सावधानी बरतनी है, इसकी चेतावनी का बोर्ड भी लगाया जा रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

अगला लेख