Hanuman Chalisa

उपमुख्यमंत्री मौर्य का विपक्ष पर हमला, भाजपा नेता ने दी यह सलाह...

अवनीश कुमार
रविवार, 1 अप्रैल 2018 (10:34 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजनीति में इस समय आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसके लिए राजनेता किसी भी प्रकार का कोई मौका व मंच छोड़ना नहीं चाहते हैं। जब उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चाणक्य का उद्धरण देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा तो वरिष्ठ भाजपा नेता आईपी सिंह ने उन्हें नसीहत दे डाली।  
 
इसी के मद्देनजर उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर के माध्यम से विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि महान चाणक्य ने कहा था कि 'जब प्रजा के कल्याणकारी निर्णयों में अडिग तथा राष्ट्र उत्थान में प्रयत्नशील राजा के विरुद्ध सारा विपक्ष एकजुट होने लगे तो समझिए आपका राजा सही दिशा में काम कर रहा है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। दल तो बनते और बिगड़ते रहते हैं।'
 

लेकिन उनके ट्वीट करते ही उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री आईपी सिंह ने ट्वीट पर सलाह देते हुए कहा कि चाणक्य ने साथ-साथ यह भी कहा है कि पथकर मंत्री को पथ (जमीन) पर चलकर निरीक्षण करना चाहिए, न कि सिर्फ वायुयान से। जो पीछे की परंपरा में सपा-बसपा के मंत्री करते रहे हैं, जमीन पर कभी उतरे ही नहीं और उसका हश्र क्या हुआ? दोनों दल डूब गए। ये हमारे लिए सबक और एक सीख है।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि जल्द ही राजा को प्रजा की शक्ति का एहसास होगा। मान्यवर, आज लोकतंत्र का खुला मज़ाक उड़ा रही है यूपी सरकार। चार दिनों से भूख-प्यास से मरते हज़ारों शिक्षामित्र खुले आसमान के नीचे, तपती धूप में बैठे सिर्फ संकल्प पत्र में लिखे न्यायोचित शब्द के मायने विकिपीडिया पर खोज रहे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, योगी सरकार के प्रयास ला रहे रंग

अगला लेख